Ad imageAd image

धन्वंतरि जयंती पर शाहपुरा में आज स्वास्थ्य जागरूकता एवं बालिका सम्मान समारोह

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

शाहपुरा में 5 नवंबर को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं बालिका शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शिक्षाविद स्वर्गीय श्रीमती अनुरागबाला पाराशर की स्मृति में गठित अनुरागबाला पाराशर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग, स्वास्थ्य संरक्षण और भारतीय जीवनशैली पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीपुरी, शाहपुरा में होगा। समारोह के मुख्य वक्ता महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. डीएल काष्ठ होंगे। वे स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी जीवन के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉ. शंकरलाल माली एवं डॉ. बीएम दिवाकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. कमलकांत शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका शाहपुरा के अध्यक्ष रमेश सेन करेंगे।

चिकित्सा, आयुर्वेद और योग प्रतिभाओं का होगा सम्मान

समारोह के दौरान चिकित्सा एवं आयुर्वेद सेवाओं से जुड़े कार्मिकों तथा योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की पहल के तहत शाहपुरा ब्लॉक की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का भी सम्मान होगा।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक डॉ. कमलेश कुमार पाराशर ने बताया कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। इस अवसर पर आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से स्वर्गीय अनुरागबाला पाराशर की स्मृतियों एवं विचारों को जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सम्मान और बालिका शिक्षा को एक मंच पर जोड़ने की सार्थक पहल है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!