डॉ. सीएम भारद्वाज
चिड़ावा। अखिल भारतीय खटीक समाज लोहार्गल धाम विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल का चिड़ावा दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान लोहार्गल धाम के चहुंमुखी विकास, आगामी योजनाओं और खटीक समाज की इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गणेश चेतीवाल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने चिड़ावा स्थित श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का भ्रमण किया। इसके पश्चात केंद्र में आयोजित बैठक में पूर्व में हुए विकास कार्यों, संस्थान की उपलब्धियों और अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में लोहार्गल धाम के विकास को नई दिशा देने तथा समाज के प्रत्येक गांव और कस्बे को संस्थान से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही लोहार्गल धाम के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
बैठक में समिति अध्यक्ष गोपीराम टांक, सचिव मदनलाल सांखला, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल असवाल, संरक्षक प्रहलाद छिंनवाल, उपाध्यक्ष सांवरमल बड़गूजर एवं मीडिया प्रभारी मदनलाल बागड़ी मौजूद रहे।
इसके अलावा बजरंग लाल बसवाला, सुंदरलाल, रोहित कुमार, विक्की सोलंकी, कर्ण बसवाला सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकजुटता, संस्थान के विस्तार और लोहार्गल धाम के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
खटीक समाज लोहार्गल धाम विकास समिति का चिड़ावा दौरा, राष्ट्रीय पहचान और विकास की बनी ठोस रणनीति
Leave a comment
Leave a comment


