Ad imageAd image

सवाई माधोपुर में पंचायती राज चुनाव 2026: चार पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, 4.32 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

राकेश अग्रवाल

सवाई माधोपुर।सवाई माधोपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। जिले की मलारना डूंगर, बौंली, खंडार और बामनवास पंचायत समितियों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। फिलहाल चारों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान की सूचना है।

जिले में जिला परिषद के 16 वार्डों और पंचायत समितियों के 82 वार्डों के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनावी मैदान में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 90 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 245 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

4 लाख 32 हजार मतदाता करेंगे मतदान

चुनाव प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 4 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से 498 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

7,571 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

इस चुनाव की खास बात यह है कि जिले के 7,571 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की विशेष निगरानी

जिले के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल मलारना डूंगर, बौंली, खंडार और बामनवास पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!