धर्मेंद्र कुमार सोनी,
बांसवाड़ा।राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी धनेश्वरजी मईडा रहे। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक लालूरामजी कटारा, जिलाध्यक्ष लालशंकरजी निनामा, विभाग संगठन मंत्री रमेशजी चरपोटा एवं नगर अध्यक्ष रजनीशजी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
14 से 17 वर्ष बालक वर्ग के विजेता
100 मीटर दौड़ में ललित दायमा, 400 मीटर में अजय डिंडोर, 800 मीटर में रौनक मकवाना, लंबी कूद में निलेश मईडा तथा गोला फेंक में अनिल डामोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
14 से 17 वर्ष बालिका वर्ग के विजेता
100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में तेजल मकवाना, 800 मीटर में रितिका डिंडोर, लंबी कूद में रोशनी मचार तथा गोला फेंक में दीपिका खाट ने प्रथम स्थान हासिल किया।
17 से 19 वर्ष बालक वर्ग के विजेता
100 मीटर दौड़ में आकाश मईडा, 400 मीटर में अरविंद निनामा, 800 मीटर में अनिल कामोल, 3000 मीटर में पवन डामोर, लंबी कूद में अनिरुद्ध मईडा तथा गोला फेंक में दिलीप दायमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 से 19 वर्ष बालिका वर्ग के विजेता
100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में उषा डिंडोर, 4000 मीटर में अंजलि मईडा, 1500 मीटर में शीतल डोडियार, लंबी कूद में अंजलि मईडा तथा गोला फेंक में काली गरासिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तीरंदाजी में योगिता ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
समापन समारोह में मुख्य अतिथि धनेश्वरजी मईडा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने आगामी 14, 15 एवं 16 नवंबर को डूंगरपुर में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रमेशजी चरपोटा, वीरेंद्रसिंहजी तंवर, प्रवीणजी गरासिया एवं जिला सह संगठन मंत्री वालमजी गणावा सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा ने किया, जबकि नगर अध्यक्ष रजनीशजी गुप्ता ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी जिला खेल प्रमुख प्रभुलाल मचार ने दी।
बांसवाड़ा में वनवासी कल्याण परिषद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment


