Ad imageAd image

नामांकन रद्द होने से नाराज सरपंच प्रत्याशी पानी की टंकी पर चढ़ा, निर्वाचन अधिकारियों पर लगाए साजिश के आरोप

Awaaz Rajasthan
1 Min Read
Oplus_131072

राकेश अग्रवाल संवाददाता

सवाई माधोपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के बीच ग्राम पंचायत फलोदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरपंच पद के उम्मीदवार शंकर लाल मीणा अपना नामांकन रद्द होने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सरपंच प्रत्याशी शंकर लाल मीणा ने निर्वाचन अधिकारियों पर साजिश के तहत उनका नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वे इसी के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टंकी पर चढ़े प्रत्याशी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

अब सवाल यह उठता है कि शंकर लाल मीणा का नामांकन किन कारणों से रद्द किया गया? क्या निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है या प्रत्याशी के आरोपों में कोई सच्चाई है? फिलहाल मामले में प्रशासनिक स्थिति और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!