राकेश अग्रवाल | संवाददाता
सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के तोदड़ा क्षेत्र में आबादी के आसपास लगातार पैंथर की गतिविधियों और हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 की शाम विशेषज्ञों की मदद से पैंथर को सुरक्षित रूप से कैप्चर कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को क्षेत्र में पैंथर के हमले से एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद 1 नवंबर की सुबह इसी क्षेत्र में पैंथर द्वारा एक गाय पर हमला किए जाने की सूचना सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।
मानव जीवन एवं पशुधन की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू स्क्वॉड और फलौदी रेंज की टीम ने आपसी समन्वय से पैंथर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। इसके लिए क्षेत्र में केज ट्रैप भी लगाए गए।
लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद बुधवार शाम विशेषज्ञ टीम ने पैंथर को सुरक्षित रूप से कैप्चर कर लिया। पैंथर के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
फलौदी रेंज के तोदड़ा क्षेत्र में हमले की घटनाओं के बाद पैंथर पकड़ा गया
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने चलाया अभियान, विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित किया कैप्चर
Leave a comment
Leave a comment


