Ad imageAd image

कार्तिक मास में भक्ति के रंग में रंगा टोडारायसिंह, ब्रह्म मुहूर्त से मंदिरों में जुट रहीं महिलाओं की टोलियां सामूहिक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महाआरती में शामिल होकर महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि की कर रहीं कामना

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

उमाशंकर शर्मा

टोडारायसिंह।कार्तिक मास के चलते टोडारायसिंह कस्बे के मंदिरों में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही महिलाओं की टोलियां कार्तिक स्नान के बाद मंदिरों में पहुंच रही हैं। श्रीराम-जानकी एवं भूड़ा पोल बालाजी मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मंगलगीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मंदिर में वैष्णव पुजारी गोपाल महाराज की ओर से कार्तिक महात्म्य कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कार्तिक मास में स्नान, व्रत, दान और दीपदान का धार्मिक महत्व बताया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

वहीं श्री राधा सखी महिला मंडल की ओर से चतुर्मास से नियमित रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल की सदस्याएं सामूहिक रूप से भक्ति गीतों और मंगलगान के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ा रही हैं।

महंत भगवान दास महाराज ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मंदिर सेवा पूजा समिति भी सहयोग कर रही है। महिलाएं प्रतिदिन पूजा-अर्चना और महाआरती में शामिल होकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रही हैं। कार्तिक मास के चलते मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!