सवाई माधोपुर = शहर के हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने की घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ गिरने से बस स्टैंड क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर खड़े पुराने एवं विशालकाय पेड़ों की नियमित जांच करवाने और समय-समय पर उनकी छंटाई करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
संवाददाता: राकेश अग्रवाल, सवाई माधोपुर
हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड पर गिरा विशालकाय पेड़, टला बड़ा हादसा
Leave a comment
Leave a comment


