Ad imageAd image

देवलिया कला सरपंच अमरचंद खटीक का बिजयनगर के युवाओं ने किया भव्य स्वागत

माला पहनाकर एवं पारंपरिक राजस्थानी साफा बांधकर किया सम्मानित

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

बिजयनगर = देवलिया कला के सरपंच अमरचंद खटीक के निजी आवास पर पहुंचे बिजयनगर के युवा साथियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान युवा नेता विपुल सोमानी, शिवराज शर्मा, सुनील नायक, लोकेंद्र सिंह, माला सहित अन्य युवाओं ने सरपंच अमरचंद खटीक को माला पहनाकर एवं पारंपरिक राजस्थानी साफा बांधकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण खटीक का भी युवाओं ने माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। युवाओं ने दोनों का सम्मान करते हुए उनके प्रति स्नेह और अपनत्व प्रकट किया।

निजी आवास पर आयोजित इस स्वागत समारोह में राजस्थानी संस्कृति एवं परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली। युवाओं ने एकजुट होकर अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

बिजयनगर | तरनदीप सिंह टुटेजा

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!