पुर = उपनगर पुर में आयोजित पुर प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहा। पुर स्थित जगदीश चंद्र दरक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में फूलचंद माली की टीम श्री बालाजी टाइटंस और राजेश जी सायला की टीम रघुवर राजाराम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए श्री बालाजी टाइटंस ने जीत दर्ज कर पुर प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों एवं दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुकाबले के समापन पर विजेता टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी एवं पुरस्कारों के साथ जीत का जश्न मनाया।
पुर प्रीमियर लीग 2026 का यह आयोजन स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार मंच साबित हुआ। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।
फोटो कैप्शन: पुर प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी एवं पुरस्कारों के साथ श्री बालाजी टाइटंस की विजेता टीम।
पुर प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में श्री बालाजी टाइटंस का जलवा, रघुवर राजाराम को हराकर जीता खिताब
Leave a comment
Leave a comment


