Ad imageAd image

लोहिया स्कूल में टॉपर्स 128 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित**

Mahesh Puri
3 Min Read

चंद्र पचरंगिया


चिड़ावा। लोहिया स्कूल की छात्रा सान्वी द्वारा जिला स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर द्वारा ₹11,000 की पुरस्कार राशि जीतने पर विद्यालय द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया |
इसके साथ स्कूल द्वारा संचालित
लोहियम कैरियर इंस्टीट्यूट में टारगेट NEET में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पूजा तथा टारगेट JEE में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस  को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वंशिका, हिमांशु, नेहा, हर्षित कुलहरी, पलक डांगी, प्री फाउंडेशन में गौरव, सात्विक, लवजीत, अन्वी, भुमिका, मनीष, तथा सैनिक मिलिट्री में रोनक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोहिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में इशु, अन्नू, वर्षा,  मोनिका, आयुषी, नितिका, दिव्या, लतिका,धारणा, विपिन, हिमांशी, सान्वी, रिया, नितिन,  ऋषिका, नव्या, कीर्ति, कानू, पिंकेश,  देवेंद्र, खुशाल, कार्तिकेय, पूर्वी, निशु, तन्मय, सोनिका,  भव्य, चिराग, ममता, मानवी, यशवानी, प्रिया, प्रियाल, एरा,पलक, प्रियाल, कार्तिक, नितिशा, सान्वी, ऋषभ, जतिन, ख़ुशी, स्वीटी, पायल, वंश, ज़ारा, राशिका, युवराज, पोरश, ज़ीशान, नवीन, समृद्धि, प्रियांस, मानवी लांबा, दक्ष, लक्षित, यक्षित, देवराज, इशानी, सोरव कुमार, माहीन, मानुषी, निकु, सानवी, अभय, मानवी, सिफान, प्राची, आ्यांश, हर्षिता, जिया, भाविक, भाविका, लावी, पलक, यसवी, रिदम, भव्य, मयंक, अल्फीना, भव्य, दीक्षा, मिस्थी, लक्ष्य, प्रतीक, साहिर, ग्रंथ, भूमि, दिग्गी, नवाय, आराध्या, वीरा, यश, प्रणव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

लोहिया हिंदी मीडियम स्कूल में साक्षी, स्नेहा, यशवीर सिंह, दीपांशु कटारिया, पुंजल वर्मा, रिषिका, सानिया,  दिव्या, सचिन वर्मा, यशवंत, रौनक, नेहा, हर्षिता, भावेश कुमार, तन्वी, अंकित सिंह, आलोक, उमंग, हंशु, तनु, रिधि जेदिया , कार्तिक, साक्षी, दिया, दिव्यांशी, प्रशांत सिंह, प्रीत, आकाश यादव, लोकेश, सानवी, समिका डांगी, विदीता, कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी के साथ लोहिया स्कूल के शिक्षक संदीप राव के घरड़ाना खुर्द ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
स्कूल परिसर में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में संस्था प्रधान और साथी शिक्षकों ने संदीप राव को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन राम सिंह नेहरा ने कहा कि एक शिक्षक का सरपंच बनना गर्व की बात है, जिससे गांव के विकास और शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। नवनिर्वाचित सरपंच संदीप राव ने इस सम्मान के लिए पूरे स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक जगपाल यादव, चेयरमैन राम सिंह नेहरा अभय सिंह बड़ेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रधानाचार्या प्रमोदिनी दुबे, प्रमिला झाझड़िया, पूरनमल गजराज, गुलजार खान, फाउंडेशन हेड ममता चौधरी, एकेडमिक हेड प्रदीप सोनी, कोऑर्डिनेटर सुरेश यादव, पवन जांगिड़, सुशील शर्मा, सुरेश भालोठिया, राजेंद्र भास्कर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन विमलेश जांगिड़ ने किया  |

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!