Ad imageAd image

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया टोडारायसिंह, बाजारों से मंदिरों तक बिखरी आकर्षक छटा
ब्रह्म अखाड़ा से स्टेट बैंक तक हुई विशेष विद्युत सजावट, पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन पार्षदों के साथ संभाल रहे व्यवस्थाएं

Krishraj Singh
2 Min Read

उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह।

दीपावली के पावन पर्व पर टोडारायसिंह शहर रोशनी के उत्सव में सराबोर नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और ऐतिहासिक मंदिरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया है। शाम ढलते ही पूरा शहर जगमगाती रोशनी से नहा उठता है, जो शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

नगर पालिका की ओर से शहर में विशेष सजावट कराई गई है। ब्रह्म अखाड़ा से माणक चौक, कटला चौराहा होते हुए स्टेट बैंक तक आकर्षक लाइटिंग की गई है। इसके अलावा मूर्ति मोहल्ला, ज्योतिबा फुले सर्किल, सब्जी मंडी मार्ग और चुंगी नाका सर्किल को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। वहीं कल्याणजी और गोपीनाथजी मंदिर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं और आमजन का ध्यान खींच रही है।

पालिकाध्यक्ष पार्षदों के साथ संभाल रहे व्यवस्थाएं

दीपावली पर शहर में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन पार्षदों के साथ लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे विद्युत सजावट, साफ-सफाई, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन ने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक माहौल उपलब्ध कराना है। शहर में की गई विशेष विद्युत सजावट से दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है। रोशनी से जगमगाते बाजार और मंदिर टोडारायसिंह की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!