उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह
क्षेत्र के ग्राम सनोदिया स्थित श्री जस्सनाथ बाबा समाधि स्थल मंडी आश्रम में सोमवार को श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
महोत्सव के शुभारंभ पर चारभुजानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडी आश्रम पहुंची। इसमें नासिरदा और सनोदिया के रामधुनी मंडलों ने भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
आश्रम में विधिवत कलश स्थापना के बाद सिंगोली श्याम (भीलवाड़ा) के कथावाचक बालकदास महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन शुरू किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए उनके अवतरण की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो उठे।
आयोजन कैलाशपुरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इस दौरान कैलाश गिरी महाराज सहित अन्य संतों का भी सानिध्य रहा।
श्री रामकथा में श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Leave a comment
Leave a comment


