Ad imageAd image

मढ़ा-भीम सिंह में विकास के नए अध्याय का आगाज, सरपंच मालीराम कुमावत ने ली शपथ

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर मोना कुमावत

मढ़ा-भीम सिंह। ग्राम पंचायत मढ़ा-भीम सिंह में नवनिर्वाचित सरपंच मालीराम कुमावत, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों ने शपथ ग्रहण कर जनसेवा और विकास का संकल्प लिया। सरपंच मालीराम कुमावत ने पंचायत क्षेत्र को विकास की नई पहचान दिलाने तथा प्रत्येक ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। समारोह में विकास अधिकारी रणजीत सिंह भाटी, समाजसेवी रामनारायण कुमावत, पूर्व सरपंच रामगोपाल कुमावत, सुनील कुमार शर्मा, पूरण सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

नई जिम्मेदारी, नया संकल्प और विकास की नई उड़ान!

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!