Ad imageAd image

8वें वेतनमान में पेंशनर्स के साथ भेदभाव की आशंका, आंदोलन की तैयारी में जुटा पेंशनर्स समाज

Mahesh Puri
2 Min Read

पेंशनर्स समाज ने सदस्यों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की, 31 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमा कराने का आह्वान

8वें वेतनमान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा टोडारायसिंह ने पेंशनर्स के हितों और अधिकारों को लेकर चिंता जताई है। समाज ने आशंका व्यक्त की है कि सरकार पूर्व के वेतनमानों की तरह पेंशनर्स को 8वें वेतनमान का लाभ देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में पेंशनर्स से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी संघर्ष और आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की गई है।

पेंशनर्स समाज उपशाखा अध्यक्ष रामलाल जाट तोगड़ा (सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक) एवं मंत्री कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि वर्तमान चर्चाओं के अनुसार सरकार सेवानिवृत्ति के समय के मूल वेतन का 50 प्रतिशत ही निश्चित पेंशन के रूप में देने की योजना बना रही है। यदि ऐसा होता है तो यह प्रदेश के पेंशनर्स के लिए चिंता का विषय होगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए निकट भविष्य में प्रांतीय स्तर पर आंदोलन की आवश्यकता पड़ सकती है।

उन्होंने बताया कि आंदोलन की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए पेंशनर्स से प्राप्त आजीवन सदस्यता शुल्क की निर्धारित राशि जिला एवं प्रांतीय स्तर पर 31 दिसंबर 2026 तक भेजना अनिवार्य है।

समाज ने सभी सदस्यों से वर्ष 2026 का बकाया आजीवन सदस्यता शुल्क 250 रुपए तथा वार्षिक सहयोग राशि 100 रुपए जमा कराने की अपील की है। यह राशि कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुम्हार के मोबाइल नंबर 9636677794 या उपकोषाध्यक्ष दामोदर लाल महावर के मोबाइल नंबर 9799424262 पर जमा कराई जा सकती है। राशि प्राप्त होने पर संबंधित सदस्य को व्हाट्सएप पर रसीद भेजी जाएगी तथा बैठक के दौरान मूल रसीद भी दी जाएगी।

उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!