Ad imageAd image

पंचायतीराज चुनाव-2026 तहसीलदार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्ट -; धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा

बांसवाड़ा, 2 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति बांसवाड़ा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तहसीलदार सुन्दरलाल मीणा ने सोमवार को ग्राम पंचायत प्रतापनगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विडियापाड़ा प्रथम के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, मतदाताओं के आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं एवं मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!