Ad imageAd image

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत जिले में ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाडा = ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एवं भारत की अध्यक्षता के परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के भीलवाड़ा सर्किल में 01 से 07 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेवल साईफ स्टाइल पीक मनाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 02 नवम्बर को भीलवाड़ा जिले के सभी कार्यालयों में सेव एनर्जी डे मनाया गया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ओ.पी खटोड द्वारा वृत्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई साथ ही सभी अधिशाषी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भी शपथ दिलाई गयी।

इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजन व विद्युत उपभोक्ताओं को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग, बिजली की बचत तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं द्वारा जिले के विभिन्त्र विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण एवं बिजली बचत के उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।

वृत्त स्तरीय कार्यक्रम में अधीक्षण अभियन्ता श्री ओपी खटोड ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से अपील की कि आवश्यकता नहीं होने पर लाइट पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरण बंद रखें, एलईडी बल्ब एवं 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरणों का उपयोग करें, प्राकृतिक रोशनी को प्राथमिकता दें तथा रूफटॉप सोलर एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत ही ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!