Ad imageAd image

कांग्रेस की नामांकन रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, विधायक रमिला खड़िया सहित दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

ब्यूरो रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार सोनी, बांसवाड़ा।

बांसवाड़ा = जिले की छोटा डूंगरा पंचायत समिति में पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उमड़े। सभा के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और पूरे उत्साह के साथ प्रत्याशियों को नामांकन स्थल तक पहुंचाया।

इस दौरान बांसवाड़ा विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, विधायक रमिला खड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष भरत मेरावत, पीसीसी सदस्य हसमुख सेठ एवं कांतिलाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके साथ नीलेश मेरावत, प्रताप मेरावत, कमलेश बारिया और संजय डोडियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।

नामांकन प्रक्रिया के तहत पंचायत समिति के वार्ड संख्या 08 से कमला पत्नी कांतिलाल डामोर ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आमसभा में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।

आमसभा से लेकर नामांकन रैली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं की मौजूदगी और समर्थकों की भीड़ के बीच प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!