Ad imageAd image

बांसवाड़ा में पैंथर का खूनी हमला, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का चेहरा नोंचा, 50 से ज्यादा टांके आए

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

ब्युरो रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा

बांसवाड़ा = जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड गांव में पैंथर के हमले से दहशत फैल गई। घर के बाहर बैठी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पैंथर ने अपना निशाना बना लिया। हमले में महिला के चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।

जानकारी के अनुसार कस्तूरी पत्नी नाथिया डामोर घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक पैंथर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गहरे घाव हो गए। घटना के बाद परिजन तत्काल घायल महिला को लेकर बांसवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया। चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण 50 से अधिक टांके लगाने पड़े। उपचार के बाद महिला को अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया। घटना के बाद सूरजकुंड गांव और आसपास के क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!