मांडल = ग्राम पंचायत भादू के नवनिर्वाचित सरपंच राहुल चंदेल ने पदभार ग्रहण करते ही गांव के विकास की दिशा में पहली बड़ी पहल करते हुए लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
प्रस्तावित लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की पुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिल सकें।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान उपसरपंच चंद्रप्रकाश पारीक सहित सभी वार्ड पंचों ने भी शपथ लेकर पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में लुहारिया सरपंच मणिराज सिंह, पूर्व प्रधान गोपीलाल सारस्वत, पंचायत सचिव विनोद सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरपंच राहुल चंदेल की पहली घोषणा से गांव के युवाओं और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों को अब इस घोषणा के जल्द धरातल पर उतरने और गांव में लाइब्रेरी शुरू होने का इंतजार है।
भादू में विकास की पहली दस्तक, सरपंच राहुल चंदेल की बड़ी घोषणा
Leave a comment
Leave a comment


