Ad imageAd image

अखिल भारतीय स्वदेशी मेला’
’विवरणिका विमोचन समारोह में स्वदेशी मेले की तैयारियों एवं आगामी आयोजन की रूपरेखा की घोषणा’

Awaaz Rajasthan
4 Min Read

भीलवाड़ा = अखिल भारतीय स्वदेशी मेला आयोजन समिति, भीलवाड़ा की ओर से रविवार  को होटल पीएफसी आजाद नगर, भीलवाड़ा में अखिल भारतीय स्वदेशी मेले की विवरणिका का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश तकनीकी उन्नयन के साथ तीव्र गति से विकास कर रहा है। स्वदेशी आंदोलन को भी इस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आगामी स्वदेशी मेले में टेक्नोलॉजी एवं डिफेंस क्षेत्र से संबंधित स्टॉल भी लगाई जानी चाहिए, जिससे हमारे युवा एवं विद्यार्थी इन क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों से परिचित हो सकें और उन्हें नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहन मिले।

उन्होंने दातोपंत ठेंगड़ी के संगठन कौशल एवं उनकी स्वदेशी चिंतनधारा का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

निम्बार्क आश्रम के महंत श्री मोहन शरण शास्त्री ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच जिस पुनीत उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है, उसमें समाज के प्रत्येक वर्ग एवं सभी समाजबंधुओं को यज्ञ में आहुति देने वाले सहभागी की तरह अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वदेशी मेले को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें। संत श्री लक्ष्मण दास महाराज के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित परमेश्वर महाराज ने स्वदेशी मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

मेला संयोजक डॉ राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी इस मेले में देशभर से स्वदेशी की 750 स्टॉल लगेगी जो कि अखिल भारतीय स्तर का एक वृहद मेले का भीलवाड़ा में आयोजन होगा स

कार्यक्रम में स्वदेशी मेले की आगामी  योजना की जानकारी देते हुए समिति के सचिव श्री सुनील सोमानी  ने बताया कि अखिल भारतीय स्वदेशी मेला 1 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देशभर से 700 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी, जिनमें स्वदेशी उत्पादों, लघु एवं कुटीर उद्योगों, उद्यमिता, तकनीकी नवाचार एवं भारतीय परंपरागत उत्पादों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन समारोह में  मुख्यमंत्री  श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा दत्तात्रेय वसंतराव होसबाले  मुख्य वक्ता के रूप में अपना पाथेय प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्री त्रिलोकचंद छाबड़ा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल उपस्थित रहेंगे।

सोमानी ने बताया कि मेले के दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भारतीय संस्कृति, कला, साहित्य एवं परंपराओं पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना, स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों को मंच उपलब्ध करवाना, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण गोपाल कृष्ण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मेला समन्वयक डॉ देवीलाल साहू ने किया स

इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से डॉ रोशन लाल पिपलिया, श्री महेश नवल,डॉ भगवती लाल,  राजन गहलोत, अजय, रवि कोली, जानकी  माली,श्यामसुंदर डोलिया, दुर्गा लाल सोनी,
श्रीमती रेखा सिंगलिया,श्रीमती अंजना जगतिया श्रीमती ललिता मीणा एवं श्रीमती प्रीति भावना उपस्थित रही तथा विभिन्न संगठनों से पधारे गए बनवारी लाल सोनी , रोशन लाल तोतला डॉ कास्ट, डॉ नागर, गणेश प्रजापत, सत्यनारायण  वैष्णव उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!