Ad imageAd image

तेजा भक्त शीशराम बलौदा द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपए का सहयोग करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

झुंझुनूं = शहर के बीरबल बाजार के पास, चुरू रोड़ पर स्थित भारत स्टील्स के प्रोपराइटर एवं भुतिया का बास, ढाणी बलौदा के रहने वाले शीशराम बलौदा द्वारा  तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में किया गया भव्य स्वागत।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं तेजा सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित धायल ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी शीशराम बलौदा का साफा एवं फूलमाला पहनाकर के तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया।

झुंझुनूं शहर की प्रतिष्ठित शॉप भारत स्टील्स के प्रोपराइटर शीशराम बलौदा ने तेजाजी मंदिर क्यामसर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी शीशराम बलौदा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!