Ad imageAd image

बिजली ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

लोड अधिक होने से केबल जलने की आशंका, डीपी तक पहुंचने से पहले आग पर पाया काबू

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

सांगोद = नगर के बपावर रोड के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर की केबल में शनिवार रात अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते केबल से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत फैल गई तथा कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

स्थानीय निवासी रामेश्वर सेन (पप्पू) ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और लपटें डीपी तक पहुंचने से पहले ही बुझा दी गईं। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए दो बार प्रयास किया, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई पुनः चालू हो सकी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण केबल गर्म होकर जलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!