Ad imageAd image

पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट का जुनून – छोटी सरवा की कनिष्का सिसोदिया का अंडर-23 महिला क्रिकेट में चयन – क्षेत्र में खुशी की लहर

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

*आवाज राजस्थान*
*ब्यूरो रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बांसवाड़ा*

बांसवाड़ा = कहते हैं कि अगर जुनून सच्चा हो तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की बेटी कनिष्का सिसोदिया ने।

ग्राम पंचायत छोटी सरवा में एडवोकेट दौलतसिंह सिसोदिया के घर जन्मी बिटिया कनिष्का सिसोदिया ने राजस्थान अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर पूरे वागड़ का नाम रोशन किया है।

कनिष्का पहले भी महिला क्रिकेट में अपना जौहर दिखा चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने U-23 वुमन T-20 नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

कनिष्का की इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। छोटी सरवा सहित पूरे खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

पढ़ाई के साथ-साथ कनिष्का को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था। पिता एडवोकेट दौलतसिंह सिसोदिया ने बताया कि बेटी ने कभी भी पढ़ाई से समझौता नहीं किया और साथ ही क्रिकेट की प्रैक्टिस भी जारी रखी। आज उसी मेहनत का फल है कि वह इस मुकाम पर पहुंची है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर एक बेटी का नेशनल लेवल तक पहुंचना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। कनिष्का ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने कनिष्का सिसोदिया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!