रिपोर्टर -:राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) ने रिजर्व पुलिस लाइन, सवाई माधोपुर में मोबाइल पार्टियों एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सवाई माधोपुर पुलिस ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


