रिपोर्टर-: धर्मेंद्र सोनी
——————————–
विधा निकेतन प्रबंधन समिति कुशलगढ़ द्वारा नगरपालिका टाउन हॉल में पूरातन छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विधा निकेतन प्रबंधन समिति कुशलगढ़ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं सचिव रमेश चंद्र चोहान तथा उपाध्यक्ष मनोहर लाल कांवड़िया ने बताया कि कुशलगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश पडियार पूर्व छात्र विधा निकेतन एवं उपाध्यक्ष नरेश कुमार गादिया तथा विधा निकेतन कुशलगढ़ के पूर्व आचार्य कैलाश बारोट की सेवानिवृत्ति पर विधालय के पूरातन छात्रों की उपस्थिति में सम्मान किया
गया।
इस अवसर पर विधा भारती संस्थान के प्रान्तिय सचिव मानेग पटेल ने पूरातन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में हो यह विधा भारती का ध्येय भी रहा है, शिक्षा के साथ संस्कार विधा निकेतन विधालयो की अपनी पहचान है इसी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हम सभी को करना है । कोई भी बड़ा वृक्ष जड़ों को मजबूत किए बीना लम्बे समय तक धरती पर नहीं टिक सकता , हमें भी हमारी जड़ों को मजबूत करना है । अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान आज की बदलती दुनिया में आवश्यक है किन्तु हमारी मातृभाषा हिन्दी पर भी हमारी पकड़ मजबूत होना आवश्यक है ।
समाज में और हमारे आसपास हो रही हर घटना पर युवाओं को नज़र रखने की आवश्यकता है , कहीं भी हो रही अराष्ट्रीय गतिविधियां हमारी जानकारी में होनी ही चाहिए । आज की युवा शक्ति ही देश की अक्षय सम्पत्ति है । देश प्रथम , फिर हम, के भाव हमें अपने पारिवारिक एवं व्यवसायिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष पूरातन छात्र विधा निकेतन हितेश पडियार एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेश गादिया का बहुमान विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं सचिव रमेश चंद्र चोहान की अगुवाई में किया गया । विधालय के पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र बारोट को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया ।

पूरातन छात्रों को एडवोकेट हरेंद्र कुमार पाठक संरक्षण प्रबंधन समिति,श्रीमती रेखा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रजनीकांत खाब्या नेता प्रति पक्ष, कानहेग रावत प्रधान पंचायत समिति कुशलगढ़, राहुल भटेवरा पूरातन छात्र जिला सह संयोजक, लीला पडियार पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, दिग्पाल सिंह राठौड़ प्रधानाध्यापक विधा निकेतन माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़, सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र बारोट आदि ने सम्बोधित किया । कैलाश चंद्र बारोट की सेवानिवृत्ति पर बलवीर सिंह देवदा ने अभिन्नदन पत्र का वाचन किया, विधा निकेतन की छात्रा मधुबाला लासुण ने काव्य गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में रमेश चंद्र ब्रजवासी जिला अध्यक्ष विधा भारती संस्थान बांसवाड़ा, नवनीत कुमार शुक्ला मंत्री विधा भारती संस्थान, ललीत दवे सचिन विधा भारती संस्थान बांसवाड़ा, करणी सिंह राठौड़ डायरेक्टर मां भारती कालेज कुशलगढ़, जिनेन्द्र सेठिया, सुनील शाह, मनोहर लाल कांवड़िया, रमेश चंद्र तलेसरा ,पार्षद नानालाल, राघवेश चरपोटा, चेतना वैष्णव, भीमजी सुरावत, प्रशान्त नाहटा, संजय जोशी, महेश चौहान, रमेश चंद्र यादव, दिलीप पंचाल, भवानी सिंह राठौड़, सुनील शर्मा, मांगीलाल यादव, डाॅ कचरुलाल गायरी, सीताराम सेनी, राकेश कोठारी, पंकज दोशी, भरत कुमावत, अनीता गोलेछा, मंजु चोहान, किशोर त्रिवेदी जनजाति शिक्षा, डाॅ वजहेग मईडा जनजाति सुरक्षा मंच ऊषा प्रजापत विश्व हिन्दू परिषद, राजेन्द्र जैन , मधुसुदन व्यास ,अभिराज सिंह राठौड़, बड़ोदिया विधा निकेतन का स्टाफ, शिवाजी मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकता आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन ललीत गोलेछा सह सचिव विधालय प्रबंधन समिति एवं दिग्पाल सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया आभार दिपक कुमार दोशी प्रबंधन समिति ने किया ।


