Ad imageAd image

जिला स्तरीय तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -: धर्मेंद्र सोनी

बांसवाड़ा:-राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जिला बांसवाड़ा द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज दिनांक 1 नवंबर 2026 को जिला खेल स्टेडियम बांसवाड़ा में संत श्री रामप्रकाशजी महाराज बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा के सानिध्य एवं श्री भीमसिंहजी सुरावत प्रदेश उपाध्यक्ष रा.व. क.प., श्री धनेश्वरजी मईडा जिला खेल अधिकारी बांसवाड़ा, श्री लालूरामजी कटारा जनजाति सुरक्षा मंच प्रदेश संयोजक, श्री लालशंकरजी निनामा जिला अध्यक्ष, श्री रजनीश जी गुप्ता नगर अध्यक्ष बांसवाड़ा, श्री उदयलालजी मईडा जिला उपाध्यक्ष,श्री जगदीशजी वैष्णव की गरिमामई  उपस्थिति में प्रतियोगिता प्रारंभ की गई! अतिथियों का परिचय विभाग संगठन मंत्री रमेशजी चरपोटा ने कराया साथ ही हमारी भारतीय संस्कृति अनुसार अतिथियों के स्वागत रस्म में ऊपरना ओड़ा कर सभी का स्वागत किया गया! अतिथियों द्वारा उपस्थित हुए प्रतिभागियों को खेल के महत्व को बताते हुए खेल खेल की भावना के साथ खेलने को प्रेरित किया! साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों एवं दूर-दूर से पहुंचे खेल प्रेमियों को संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद देश भर में 14 आयामों के माध्यम से जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर अनेकों कार्य एवं गतिविधियो का संचालन करता है! इसी कड़ी में दूर दराज गांवों में अभाव में बैठी, दबी हुई प्रतिभाओं को तरास कर आगे प्लेटफार्म के माध्यम से तरासने का कार्य करता है! इसी निमित्त आज आप सभी इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पधारे आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी बात रखी! प्रतिभागियों में दूर-दूर से जिले भर से प्रतिभागी उत्साह पूर्वक पहुंचे! उद्घाटन अतिथियों द्वारा तीर चला कर किया गया! कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री वेलजी देवदा  ने किया! यह जानकारी जिला खेल प्रमुख प्रभुलालजी मच्छार ने दी!

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!