रिपोर्टर -; उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह।
टोडारायसिंह कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर अहोई अष्टमी का व्रत रखा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर महिलाओं ने माता अहोई और माता स्याही की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। महिलाएं सुबह स्नान कर मंदिरों में पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। दिनभर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और शाम को अहोई माता की कथा सुनी। चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला और संतान को प्रसाद खिलाया।
संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत
Leave a comment
Leave a comment


