Ad imageAd image

दीपावली पर चिड़ावा के महालक्ष्मी धाम में पांच दिवसीय महोत्सव 04 नवम्बर से

वाणी भूषण प्रभुशरण  तिवाड़ी के सानिध्य में होंगे विविध धार्मिक आयोजन, भक्तों में उमंग

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -; चंद्र पंचरंगिया

चिड़ावा। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ 4 नवंबर को होगा। धाम के प्रवक्ता गिरधर गोपाल महमिया एवं तेज प्रकाश सोनी ने बताया कि महोत्सव का आरंभ धाम के पीठाधीश वाणीभूषण प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में 4 नवंबर को सिद्धि विनायक पूजन से किया जाएगा 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से महालक्ष्मी महायज्ञ आरंभ होगा, 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे महायज्ञ संपन्न होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं को कुबेर कलश एवं महालक्ष्मी यंत्र का वितरण किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दो दिन 7 और 8 नवंबर को महालक्ष्मी श्रृंगार एवं दर्शन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान धाम परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। भक्तों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!