Ad imageAd image

बाड़ी माता तीर्थ धाम में 44 लोगों ने किया रक्तदान, 3 दम्पतियों ने भी पेश की मानव सेवा की मिसाल
गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माताजी की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान     

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:तरनदीप सिंह टूटेजा


बिजयनगर। बाड़ी माता तीर्थ धाम में गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जय श्री श्याम ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। इस दौरान 3 दम्पतियों एवं रक्तवीरांगनाओं सहित कुल 44 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
शिविर में रेलवे स्टेशन बालाजी मंदिर के पुजारी घिसालाल जी महाराज सहित पत्रकार टीकम हेमनानी, सतीश लूनावत, विनोद त्रिपाठी, सुमित टांक, अनिल जांगिड़, सूर्यप्रकाश बगैरवाल, डॉ. नितिन दरगड़, अपेक्षा कुमारी, महावीर मीणा, विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति अध्यक्ष इंदुबाला शर्मा, राजेंद्र, अशोक टाक, ताराचंद पांड्या, बलवीर मेवाड़ा, दीपक पांड्या, राजकुमार पांड्या, नारायण सिंह, शिवप्रसाद झंवर, प्रमिला रासलोत, जितेंद्र गुर्जर, महावीर जलवानिया, सांवरलाल जांगिड़, दीपक पुरी एवं नानूराम अग्याल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
आयोजन के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बाड़ी माता जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर सेविका कृष्णा दीदी टाक ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
शिविर के माध्यम से गुरु मां सावित्री देवी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!