Ad imageAd image

झुंझुनू में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें

SIR प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता पर युवा आइकन पूजा शर्मा ने दिया विशेष प्रस्तुतीकरण

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:चंद्र पंचरंगिया


झुंझुनू, 31 अक्टूबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आबूसर में ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें (Know Your Vote)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर युवा आइकन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर एवं Girls Power NGO की संस्थापक सुश्री पूजा शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एवं मतदाता सूची के महत्व पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने युवाओं को SIR प्रक्रिया की बारीकियों, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन की प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के बारे में जानकारी PPT के माध्यम से दी। साथ ही समाज में SIR को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करते हुए तथ्यों के आधार पर सही जानकारी समझने का संदेश दिया।
पूजा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों से होती है। प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी जानकारी को बिना सत्यापन के आगे साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत, झुंझुनू की जिला युवा अधिकारी श्रीमती मधु यादव, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री अनिल जांगिड़ तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया एथलेटिक्स युवा कोच श्री अनिल भाकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ ली तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता जांचने और भ्रामक जानकारी से बचने के प्रति जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदाता जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भागीदारी एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा उन्हें विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ना रहा।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!