Ad imageAd image

रीको एक नंबर चौराहे पर श्री देवनारायण रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भंडार का शुभारंभ, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा(रिपोर्टर रतन लाल आचार्य) = रीको औद्योगिक क्षेत्र के एक नंबर चौराहे पर श्री देवनारायण रेस्टोरेंट एंड मिष्ठान भंडार का शुभारंभ धार्मिक एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत लाल बाबा जमुना दास महाराज एवं महंत मुरारी पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, पत्रकार भेरूलाल माली, नानूराम माली, नंदकिशोर आचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर पति एवं भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, नारायण लाल तेली, शिवलाल वैष्णव, रामलाल सेन तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र के एक नंबर चौराहे पर लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए संगठन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां सफाई अभियान चलाकर स्थान को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा छोटे पार्क का निर्माण कर पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया। इसी पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित कर पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत ने आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद एवं फलदार पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!