बिजयनगर । रिपोर्टर-तरनदीप सिंह टूटेजा
बिजयनगर। बाड़ी माता तीर्थ धाम में गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जय श्री श्याम ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। इस दौरान तीन दम्पतियों और रक्तवीरांगनाओं सहित कुल 44 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में रेलवे स्टेशन बालाजी मंदिर के पुजारी घिसालाल जी महाराज सहित पत्रकार टीकम हेमनानी, सतीश लूनावत, विनोद त्रिपाठी, सुमित टांक, अनिल जांगिड़, सूर्यप्रकाश बगैरवाल, डॉ. नितिन दरगड़, अपेक्षा कुमारी, महावीर मीणा, विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति अध्यक्ष इंदुबाला शर्मा, राजेंद्र, अशोक टाक, ताराचंद पांड्या, बलवीर मेवाड़ा, दीपक पांड्या, राजकुमार पांड्या, नारायण सिंह, शिवप्रसाद झंवर, प्रमिला रासलोत, जितेंद्र गुर्जर, महावीर जलवानिया, सांवरलाल जांगिड़, दीपक पुरी एवं नानूराम अग्याल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
दुपट्टा ओढ़ाकर और तस्वीर भेंट कर किया सम्मान
आयोजन के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बाड़ी माता जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना ने शिविर को विशेष बना दिया। तीन दम्पतियों ने एक साथ रक्तदान कर समाज को मानव सेवा और परोपकार का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कृष्णा दीदी ने जताया आभार
इस अवसर पर सेविका कृष्णा दीदी टाक ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही रक्तदान के जरिए मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
बाड़ी माता तीर्थ धाम में 44 लोगों ने किया रक्तदान, 3 दम्पतियों ने भी पेश की मानव सेवा की मिसाल
गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर और माताजी की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान
Leave a comment
Leave a comment


