Ad imageAd image

ब्यावर कांग्रेस का दिल्ली महारैली में शक्ति प्रदर्शन, एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Krishraj Singh
3 Min Read

ब्यावर |रिपोर्टर-तरनदीप सिंह टुटेजा

नई दिल्ली में रविवार, 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में ब्यावर कांग्रेस की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और महारैली में शामिल होकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।

प्रवक्ता वृतंजय आर्य ने बताया कि महारैली में खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, पार्षद विक्रांत यादव, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी और ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में पुलिस की धरपकड़ और आवागमन संबंधी परिस्थितियों के चलते ब्यावर के कार्यकर्ता निजी वाहनों, ट्रैवल्स बसों और रेलगाड़ियों के माध्यम से अलग-अलग समूहों में दिल्ली पहुंचे। कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा

महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह आवाज किसी एक राजनीतिक पार्टी या नेताओं की नहीं, बल्कि देश की जनता की आवाज है।

राहुल गांधी ने कहा, “हम लोकतंत्र को देश से खत्म नहीं होने देंगे और संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। आपके पास जितना भी पैसा या पावर है, आप संविधान से बड़े नहीं हो।”

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखा राजनीतिक बयान दिया। राहुल गांधी ने मंच से कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।

ब्यावर कांग्रेस ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

प्रवक्ता वृतंजय आर्य के अनुसार, महारैली में ब्यावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

ब्यावर से दिल्ली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस भागीदारी को संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।

आवाज़ राजस्थान |

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!