भीलवाड़ा = जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य एवं जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता पिछले 40 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। यूनेस्को का उद्देश्य सेवा और सद्भाव की भावना के साथ क्षेत्रीय परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं महापर्वों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जल्द ही निर्णायक कमेटी का गठन किया जाएगा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चंद्र मूंदड़ा ने बताया कि निर्णायक कमेटी 7 से 9 नवंबर तक शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सामूहिक सजावट, सर्कल सजावट एवं व्यक्तिगत सजावट श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों का चयन किया जाएगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, नंदकिशोर पारीक, दिनेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष हरनारायण माली, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, ओम उज्जवल, गोवर्धन वैष्णव, साधना मेलाना, विद्यासागर सुराणा, डॉ. शांतिलाल छापरवाल, विनोद मेलाना सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026 का होगा आयोजन
Leave a comment
Leave a comment


