भीलवाड़ा = सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सफायर इंटरनेशनल स्कूल, पुर में ‘रन फॉर यूनिटी-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
मैराथन का शुभारंभ पुर थाना एसएचओ कन्हैया लाल जी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ में विद्यालय के करीब 250 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तनिष्क मेहरा ने प्रथम, मोहम्मद आतिफ घोसी ने द्वितीय और मोहम्मद रजा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सृष्टि पाराशर प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय और कांची तोमर तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ललित सिंह राणावत, मान कंवर राणावत, मुन्नी शिवानी राणावत, प्रिंसिपल विवेक नरेड़िया, हंसा राठौड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
भीलवाड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 5 किलोमीटर की मैराथन, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Leave a comment
Leave a comment


