Ad imageAd image

ग्राम पंचायत भाटून्द में अचलाराम देवासी ने 139 वोटों से दर्ज की शानदार जीत, दूसरी बार पंचायत की कमान देवासी के हाथ

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

रिपोर्टर डीके देवासी | बेड़ा (पाली)

सरपंच पद पर जीत के बाद गांव में खुशी की लहर, सभी 11 वार्डों में वार्ड पंचों ने भी दर्ज की जीत

बेड़ा। उपतहसील बेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटून्द में सरपंच पद के चुनाव में अचलाराम देवासी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व सरपंच को 139 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही ग्राम पंचायत में दूसरी बार देवासी को नेतृत्व मिला है। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्राम पंचायत भाटून्द में वार्ड पंच पदों पर भी सभी 11 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। विजयी वार्ड पंचों में अनीता, भवानी ब्राह्मण, लता, नाथूराम ब्राह्मण, रेखा, राकेश मालवीय, शोभा, पदमाराम मेघवाल, भुराराम भील, चतराम देवासी एवं हिराराम मीणा शामिल हैं।

सरपंच पद पर अचलाराम देवासी की जीत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई दी। वहीं, देवासी समाज के लोगों ने भी इस जीत पर विश्वास जताते हुए खुशी व्यक्त की।

ग्रामीणों के बीच यह चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों को नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों से गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!