चिड़ावा। शहर के वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल की ओर से मुनका की ढाणी स्थित पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी और पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू के निवास पर चेयरमैन सुमित्रा सैनी के आतिथ्य में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड की महिमा पर भी प्रकाश डाला। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू ने पूजन के साथ इसका शुभारम्भ किया। जिसके बाद मौजूद सभी लोगों ने मंडल सदस्यों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।
इस दौरान पार्षद डॉ. नरेंद्र सिंह, पार्षद संजय शास्त्री, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, सुशील सैनी, संदीप हिम्मतरामका, बीएल सैनी, मनोज लाटा, मोतीलाल लाटा, राजीव व्यास, संजीव व्यास, सुशील शर्मा, गोपीराम सैनी, पंडित सुनील शर्मा भोला सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
आवाज राजस्थान



