Ad imageAd image

चिड़ावा के वार्ड 34 में पानी की किल्लत पर गरमाई राजनीति, पार्षद सीता महरानियां ने वार्ड 5 के पार्षद पर उठाए सवाल

Mahesh Puri
2 Min Read

चिड़ावा-:शहर के वार्ड नंबर 34 में पानी की समस्या को लेकर वार्ड की राजनीति गरमा गई है। वार्ड में पेयजल समस्या को लेकर वार्ड पार्षद सीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि एक माह से वे इस समस्या के समाधान को लेकर जलदाय विभाग के चक्कर लगा रही है और कई बार इसको ठीक करवाने के प्रयास किए। लेकिन बार – बार ट्यूबवेल खराब होने से वार्डवासी परेशान है।
वहीं पानी की शिकायत लेकर दूसरे वार्ड के पार्षद के साथ पहुंचीं कुछ महिलाओं पर वार्ड पार्षद सीता महरानियां ही नहीं, उनकी समर्थक महिलाएं भी भड़क गईं। सीता महरानियां ने कहा कि पिछले एक महीने में पांच बार कुएं को ठीक करवाया गया है। यहां तक कि उन्होंने अपने घर से पैसे देकर पानी की व्यवस्था के लिए बोगी भी लगवाई। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर वह खुद कई बार जलदाय विभाग के कार्यालय जा चुकी हैं। उनके अनुसार, विभाग में जाकर पूछने पर पता चल जाएगा कि वह कितनी बार समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मिली हैं।

सीता महरानियां ने वार्ड नंबर 5 के पार्षद लोकेश कटारिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कभी वार्ड नंबर 33 तो कभी वार्ड नंबर 34 में आकर राजनीति करते हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!