आमेट,राजसमंद। रिपोर्टर-प्रभु गुर्जर
राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सरदारगढ़ में हुए दलपत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दलपत सिंह की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को सरदारगढ़ में दलपत सिंह पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी राजू सिंह फरार हो गया था। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर करीब 17 घंटे तक प्रदर्शन किया था।
घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से वारदात को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
आमेट थाना अधिकारी रोहित कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
आमेट में दलपत सिंह हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने फरार आरोपी राजू सिंह को किया गिरफ्तार
सरदारगढ़ में चाकू मारकर की थी हत्या, वारदात के बाद से चल रहा था फरार; गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही पूछताछ
Leave a comment
Leave a comment


