कुशलगढ़/बांसवाड़ा |रिपोर्टर – धर्मेंद्र कुमार सोनी
आगामी धनतेरस पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर में धनतेरस पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए धनतेरस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
धनतेरस से पहले लक्ष्मी मंदिर पहुंचे कलेक्टर और एसपी, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का किया निरीक्षण, सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
Leave a comment
Leave a comment


