रिपोर्टर -: धर्मेंद्र कुमार सोनी
दाईजी की पुलिया के सामने गंगौर घाट पर हुआ घटनाक्रम, स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित निकाला बाहर, ICU में उपचार जारी
उदयपुर। शहर में शनिवार दोपहर एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जहां राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के जवान गौरव बागोरा ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए झील में कूदे एक व्यक्ति की जान बचा ली। गौरव की इस बहादुरी और मानवता की लोग सराहना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दाईजी की पुलिया के सामने गंगौर घाट पर नागरिक सुरक्षा जवान गौरव बागोरा रोजाना की तरह मछलियों को दाना डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति ने झील में छलांग लगा दी। व्यक्ति को पानी में डूबता देख गौरव ने बिना देर किए खुद भी झील में छलांग लगा दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तत्काल अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती
व्यक्ति को बाहर निकालने के बाद गौरव बागोरा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तत्काल इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल व्यक्ति का उपचार जारी है।
पर्स में मिला ड्राइविंग लाइसेंस, दोस्त को भेजा था संदेश
बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पर्स से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इसके अलावा उसने अपने एक दोस्त को मोबाइल के जरिए संदेश भी भेजा था, जिसमें लिखा था, “भाई, अब तेरे भाई के जाने का वक्त आ गया है।”
इस संदेश के सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, व्यक्ति के झील में छलांग लगाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरव बागोरा ने समय रहते साहस दिखाकर एक व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता और मानवता ने एक बार फिर साबित किया कि संकट के समय दूसरों की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची इंसानियत है।
उदयपुर: झील में कूदे व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने नागरिक सुरक्षा जवान गौरव बागोरा, जान पर खेलकर बचाई जान
Leave a comment
Leave a comment


