रिपोर्टर -:धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा
**बांसवाड़ा।** बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों में दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को उस समय झटका लगा, जब पार्टी से जुड़े करीब 50 युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने BAP के नेताओं और विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आदिवासी भाइयों को आपस में लड़वाकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया और पार्टी के कामकाज से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि पंचायती राज चुनाव के बीच बांसवाड़ा जिले में लगातार राजनीतिक दलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पाला बदलने की तस्वीर सामने आ रही है।
आवाज राजस्थान


