Ad imageAd image

ब्यावर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ सड़कों पर उतरे नेता और कार्यकर्ता

अजमेरी गेट से चांग गेट तक निकली पदयात्रा, विधायक शंकर सिंह रावत, आशीष सांड और वीरेंद्र सिंह कानावत सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Harshraj Singh Gour
4 Min Read

ब्यावर |रिपोर्टर –  तरनदीप सिंह टुटेजा।

भारतीय जनता पार्टी जिला ब्यावर की ओर से 31 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पदयात्रा अजमेरी गेट से प्रारंभ होकर पाली बाजार होते हुए चांग गेट पहुंचकर संपन्न हुई।

पदयात्रा संयोजक नरेश कनोजिया ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही। इस दौरान ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, सभापति पुष्पा बल्दुआ, भाजपा नेता जयकिशन बल्दुआ और उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी सहित अनेक पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधायक शंकर सिंह रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पदयात्रा को संबोधित करते हुए ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्य किया है। जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

जिला अध्यक्ष आशीष सांड ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड ने लोकतंत्र की रक्षा और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा ने जनतावाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य चाय बेचने वाले व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिक की भागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पदयात्रा संयोजक नरेश कनोजिया ने अवैध घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गोयर ने धारा 370 हटाने और एक देश, एक संविधान की व्यवस्था को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं मनीष बुरड़ ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और उनके दुरुपयोग का आरोप लगाया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्षद मनोज राज तंवर, रूपेश भारद्वाज, रवि टाक, शशि बाला सोलंकी, इंदु शर्मा, हेमंत कुमावत, गोविंद अग्रवाल, जेठा तिलोकनी, रतन गुजर, प्रशुन शुक्ला, मूलसिंह राजपुरोहित, बद्री सामरिया, भगवान सिंह, विक्रांत रावत, रवींद्र जॉय, किशन चावरिया, राजेश्वरी दाधीच, रामअवतार लाटा, विष्णु शर्मा, अमित बंसल, ज्ञानदेव झवर, तरुण दाधीच, मनीष बुरड़, ऋषि सिंह, देवराज गहलोत, भेरू सिंह, लेखराज कंवरिया, मुरली तिलोकनी, गुड्डू शर्मा, बंटी राठौड़, लक्ष्मण पोपावत, मनीष मेहता, ललित भट, बंटी प्रजापति, नरेंद्र चौहान, दलपत राजपुरोहित, देवीलाल, चेना राम चौधरी, प्रमोद शर्मा, सीमा गुप्ता, संदीप जॉय, संजय केरल, कमल छात्रावत, प्रमोद महावर, गायत्री साहू, निशांत सिंघल, कन्हैयालाल कुमावत, मुकेश सामरिया और ममता गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी भाजपा प्रवक्ता मुकेश गोयर ने दी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!