Ad imageAd image

विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सचिव वीश्रीनिवास की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्यजन के हितार्थ राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता अनुदान योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना एवं दिव्यांगजन पुरस्कार योजना प्रमुख हैं।

उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा रामअवतार जाट ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थल पर उपस्थित विशेष योग्यजनों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवठिया ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नूतन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!