Ad imageAd image

मढ़ा भीम सिंह की बेटी खुशबू चौधरी ने बढ़ाया गांव का मान, एमबीबीएस परीक्षा में किया टॉप

659 अंक हासिल कर पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में प्रथम स्थान, शानदार सफलता से माता-पिता का नाम किया रोशन

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर मोना कुमावत

अणतपुरा। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से जब सपनों को उड़ान मिलती है, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण उदाहरण मढ़ा भीम सिंह की होनहार बेटी खुशबू चौधरी ने पेश किया है। खुशबू ने एमबीबीएस 2025 बैच की प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है।

खुशबू चौधरी ने 659 अंक (73.22 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया, वहीं गांव में भी खुशी और उत्साह का माहौल है।

खुशबू की सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करती हैं।

बेटियां अवसर मिलने पर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकती हैं। खुशबू चौधरी ने अपनी उपलब्धि से साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो तो गांव की बेटी भी देशभर में अपनी पहचान बना सकती है।

मढ़ा भीम सिंह के लिए यह गौरव का पल है। खुशबू की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!