Ad imageAd image

सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से की शिष्टाचार भेंट, भविष्य के लिए मिला आशीर्वाद और मार्गदर्शन

पंजाब से राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण, युवा भागीदारी और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

बिजयनगर |रिपोर्टर – तरनदीप सिंह टुटेजा।

कांग्रेस संगठन से जुड़ी गतिविधियों के तहत विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस क्रम में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग से भी मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से भेंट कर युवाओं की संगठन में भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा से भी विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत से मुलाकात की। इस दौरान राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के संकल्प पर चर्चा हुई।

इसके अलावा अपनी प्रेरणास्रोत एवं रोल मॉडल अलका लांबा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह से भी शिष्टाचार भेंट हुई। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात कर संगठनात्मक अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनके अनुभवों को समझना और मार्गदर्शन प्राप्त करना हमेशा प्रेरणादायक रहता है। वरिष्ठ नेताओं से मिली शुभकामनाओं और प्रोत्साहन से नई ऊर्जा एवं उत्साह मिला है। उन्होंने आगे संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने की बात कही।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!