Ad imageAd image

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में निभाई अहम भूमिका, टोडारायसिंह में मनाई गई जयंती

पीएमश्री बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्राओं को बताया लौह पुरुष का योगदान

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

टोडारायसिंह। रिपोर्टर – उमाशंकर शर्मा।

टोडारायसिंह के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

विद्यालय प्राचार्य रामसहाय माली ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री थे। देश की आजादी के बाद उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में कार्य करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामसहाय सैनी ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य भगवान सहाय मीणा, व्याख्याता प्रदीप कुमार चौधरी, शिक्षिका सीता जांगिड़, शशिकला, शिवालिका सिंह, नीलोफर परवीन, शीला बेनीवाल, बसंती देवी, साकिबुनिशा सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!