उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह।
टोडारायसिंह कस्बे के वार्ड नंबर 20 और 21 में नगर पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन ने सफाई एवं बिजली व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था की स्थिति देखी तथा वार्डवासियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान वार्डवासी सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर संतुष्ट नजर आए। इस दौरान वार्ड सेवक करुणा निधि शर्मा, मुकेश वर्मा, विष्णु वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि रामफूल प्रजापत, विष्णु स्वामी, बृजेश, सिकंदर, ओम प्रजापत, गणेश प्रजापत और मनीष सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आवाज राजस्थान



