Ad imageAd image

राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत शाहपुरा
आयरन लेडी इन्दिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि

Mahesh Puri
3 Min Read

रिपोर्टर -: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, शाहपुरा के तत्वाधान में उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा के बाहर स्थित महात्मा गाँधी स्मारक में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न आयरन लेडी इन्दिरा गाँधी की पुण्यतिथि और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी। संस्थान के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दोनो महान व्यक्तित्वों का स्मरण अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ कर मनाया गया। एक ओर जहाँ स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत की 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने का अभूतपूर्व कार्य किया। वहीं दूसरी और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में शाहपुरा संयोजक अविनाश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय मेहता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज, पार्षद बालमुकुंद तोषनीवाल, नमन ओझा, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, युवा संयोजक प्रियेश सिंह यदुवंशी, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, युवक कांग्रेस के विनोद रामेश्वर सोलंकी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी धनराज जीनगर, युवा नेता रोहित शर्मा, किशन कहार यूथ कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत, सचिव  सूरज सोनी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि के साथ की गई, बाद में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे वक्ताओं ने कहा कि शाहपुरा ख़ुद वीर सपूतो की जन्मभूमि रहा है इसीलिए राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है। पटेल की जयंती पर पूरा देश उन्हें ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में याद कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सभी ने उनके सर्वोच्च बलिदान पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में संस्थान अध्यक्ष अविनाश शर्मा ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार प्रगट किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों राष्ट्र नायकों को नमन किया। साथ ही महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के सदस्यों ने युवाओं को गांधीजी के विचारों से जोड़ने और समाज में भाईचारा एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!